Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

आगरा में 80 की रफ्तार पर हुआ मेट्रो का ट्रायल:टक्कर जैसी स्थिति में खुद लगा ब्रेक, कल से तय समय पर चलेगी मेट्रो

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 3 views
आगरा में 80 की रफ्तार पर हुआ मेट्रो का ट्रायल:टक्कर जैसी स्थिति में खुद लगा ब्रेक, कल से तय समय पर चलेगी मेट्रो
आगरा मेट्रो के मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक नवनिर्मित सेक्शन का दो दिवसीय सीएमआरएस निरीक्षण गुरुवार को पूरा हो गया। निरीक्षण के दूसरे दिन मेट्रो ट्रेन को 80 किमी/घंटा की अधिकतम गति से दौड़ाकर स्पीड और ब्रेकिंग टेस्ट किया गया। इसके साथ ही दो ट्रेनों को आमने-सामने लाकर टक्कर जैसी स्थिति बनाकर ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम की भी जांच की गई। निर्धारित दूरी पर पहुंचते ही बिना ऑपरेटर के हस्तक्षेप के ट्रेन में स्वतः ब्रेक लग गए। मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक हुआ हाईस्पीड रन मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) नीलाभ्र सेनगुप्ता और उनकी 5 सदस्यीय टीम ने दूसरे दिन मनकामेश्वर स्टेशन से मेट्रो ट्रेन के जरिए निरीक्षण शुरू किया। टीम नवनिर्मित सेक्शन के अंतिम स्टेशन आईएसबीटी तक पहुंची। इस दौरान सिग्नलिंग, ट्रैक, बिजली आपूर्ति, टेलीकॉम और ट्रेन संचालन से जुड़ी तकनीकी प्रणालियों की जांच की गई। पहले दिन मोटर ट्रॉली से परखी थी व्यवस्थाएं बुधवार को सीएमआरएस टीम ने मोटर ट्रॉली से मनकामेश्वर से आरबीएस रैंप तक ट्रैक का निरीक्षण किया था। टीम ने एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी स्टेशन पर यात्री सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं देखीं। तकनीकी कक्ष, स्टेशन कंट्रोल रूम, एस्केलेटर, लिफ्ट, फायर अलार्म सिस्टम और प्लेटफॉर्म का भी बारीकी से परीक्षण किया गया। ताज ईस्ट गेट से आईएसबीटी तक हुई इंटीग्रेटेड टेस्टिंग कॉरिडोर-1 के ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर तक संचालित हिस्से और मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक बने नए सेक्शन को जोड़कर फाइनल इंटीग्रेटेड टेस्टिंग पूरी की गई। इसमें पूरे कॉरिडोर को एक साथ संचालित कर सिग्नलिंग, टेलीकॉम, विद्युत आपूर्ति, ट्रैक और ट्रेन संचालन की सभी प्रणालियों के बीच समन्वय जांचा गया। CBTC-ATO सिस्टम की भी जांच आगरा मेट्रो की ट्रेनें कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (CBTC) सिग्नलिंग सिस्टम के जरिए ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन (ATO) मोड में संचालित होती हैं। सीएमआरएस की मौजूदगी में सिग्नलिंग सिस्टम का कॉलिजन टेस्ट भी किया गया। इसमें दो ट्रेनों को आमने-सामने लाकर टक्कर जैसी परिस्थिति बनाई गई। निर्धारित दूरी पर पहुंचते ही ट्रेन के ब्रेक अपने आप लग गए। कल से तय समय पर चलेगी मेट्रो सीएमआरएस निरीक्षण और फाइनल इंटीग्रेटेड टेस्टिंग पूरी होने के बाद कॉरिडोर-1 पर मेट्रो सेवाएं 21 अगस्त से पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी। इससे मनकामेश्वर से आगे आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। परीक्षण के चलते आगरा में 20 अगस्त को मेट्रो सेवाएं बंद रही थीं। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा, सीएमआरएस निरीक्षण के दौरान हाई-स्पीड, स्पीड और ब्रेकिंग टेस्ट जैसे परीक्षण यात्री सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आगरा मेट्रो ने निर्माण के दौरान कई चुनौतियों का सामना करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नया सेक्शन शहर के व्यस्त इलाकों के बीच यात्रा को अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan