Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
lifestyle

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा:पीएम के 25 साल की सेवा पर मधुबनी में समीक्षा बैठक, मंत्री रामचंद्र प्रसाद भी रहे मौजूद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 21, 2026 👁 1 views
‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा:पीएम के 25 साल की सेवा पर मधुबनी में समीक्षा बैठक, मंत्री रामचंद्र प्रसाद भी रहे मौजूद
मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक बैठक हुई। यह बैठक सोमवार शाम करीब 4 बजे मधुबनी जिला परिसदन में हुई। इसमें आगामी 6 से 8 अक्टूबर तक होने वाले तीन दिवसीय ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, बच्चा बाबू कामत और देवेंद्र कुमार यादव मौजूद थे। इनके साथ ही मधुबनी के डीपीओ, आईसीडीएस, डीपीएम जीविका, सभी सीडीपीओ और कार्यक्रम के लिए नामित आशा कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान तीन दिवसीय ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही तीन लाभुक महिलाओं का सम्मान, गोद भराई, अन्नप्राशन संस्कार और माता-बच्चों के साथ बातचीत जैसी कई गतिविधियों पर विस्तार से बात हुई। बैठक में संबंधित विभागों और कार्यकर्ताओं की भूमिका, कार्यक्रम की व्यवस्था और गतिविधियों को समय पर पूरा करने के लिए जरूरी निर्देश और सुझाव दिए गए। अधिकारियों और नोडल कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी ली गई और कार्यक्रम को बेहतर और सफल बनाने पर खास जोर दिया गया। बैठक के बाद वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं से जुड़ी कई तरह की गतिविधियां होंगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई है, ताकि तीन दिवसीय कार्यक्रम को तय कार्यक्रम के हिसाब से पूरा किया जा सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan