Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
business

26 सितंबर को बंद रहेगी कई सर्विस, इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया डाउनटाइम अलर्ट, जानें डिटेल

📰 Mp Breaking News 🕐 1 min read 📅 September 25, 2026 👁 1 views
26 सितंबर को बंद रहेगी कई सर्विस, इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया डाउनटाइम अलर्ट, जानें डिटेल
प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट (HDFC Bank Downtime Alert) जारी किया है। शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण 26 सितंबर को कई ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहने वाली हैं। जिसकी जानकारी खाता धारकों को होनी चाहिए। इस लिस्ट में एचडीएफसी नेट बैंकिंग, NEFT, क्रेडिट कार्ड, डीमैट ट्रांजैक्शन इत्यादि शामिल हैं। इससे संबंधित नोटिफिकेशन बैंक में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का कार्य करते हैं। इस दौरान सेवाओं को अपडेट किया जाता है। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध और फास्ट सेवाएं सुनिश्चित हो सके। 26 सितंबर 12 AM से लेकर 1:50 AM तक 1 घंटे 50 मिनट तक एचडीएफसी बैंक नेट बैंकिंग सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। निर्धारित समय के बाद सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएगी। नॉन पिक आवर्स में रख रखाव कार्य के कारण ग्राहकों को कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा। NEFT सर्विस को लेकर भी अलर्ट 26 सितंबर 1:30 AM से लेकर 4:30 AM तक पूरे 3 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप यानी नेट बैंकिंग ऐप पर NEFT ट्रांजैक्शन काम नहीं करेगा। नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर सिस्टम के जरिए एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इस पर कोई भी न्यूनतम या अधिकतम लिमिट नहीं होती। वहीं सर्विस 24x 7 घंटे उपलब्ध होती है। इस दौरान ग्राहक यूपीआई, आईएमपीएस और आरटीजीएस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सेवाएं भी बाधित रहेंगी 26 सितंबर को 1:00 AM से लेकर 4:00 AM तक पूरे 3 घंटे एचडीएफसी बैंक और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड रीवार्ड्स प्वाइंट्स रिडेंप्शन की सर्विस नहीं मिलेगी। इस दिन 1:00 AM से लेकर 5:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप या नेट बैंकिंग पर डीमैट ट्रांजैक्शन सर्विस बाधित रहेगी। वहीं 2:00 AM से 6:00 AM तक एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड तब सर्विस नहीं मिलेगी।
Read full article on Mp Breaking News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan