Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

20 हजार वर्गमीटर की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:मथुरा में बिना नक्शा पास कराए बन रही थी कॉलोनी, बाउंड्रीवॉल-गेट और सड़क तोड़ी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 1 views
20 हजार वर्गमीटर की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:मथुरा में बिना नक्शा पास कराए बन रही थी कॉलोनी, बाउंड्रीवॉल-गेट और सड़क तोड़ी
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने मंगलवार को गोवर्धन रोड के जचौदा इलाके में बन रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। करीब 20 हजार वर्गमीटर में विकसित की जा रही कॉलोनी में बनी बाउंड्रीवॉल, गेट और सड़क को कई घंटे चली कार्रवाई में तोड़ दिया गया। प्राधिकरण के मुताबिक, कॉलोनी के लिए जरूरी नक्शा पास नहीं कराया गया था। मामले में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धाराओं के तहत वाद दर्ज किया गया था। सुनवाई के बाद 13 जुलाई 2026 को कॉलोनी ध्वस्त करने का आदेश जारी हुआ था। नियमित कराने का आवेदन भी हुआ था खारिज एमवीडीए के अनुसार, कार्रवाई से पहले कॉलोनी बनाने वाले पक्ष ने निर्माण को नियमित कराने के लिए आवेदन किया था। जांच में आवेदन में कई कमियां मिलीं। इन्हें तय समय में दूर करने के निर्देश दिए गए, लेकिन कमियां दूर नहीं की गईं। इसके बाद प्राधिकरण ने नियमितीकरण का आवेदन रद्द कर दिया। मंगलवार को उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन के निर्देश पर सचिव आशीष कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। प्राधिकरण के मुताबिक, जचौदा में भवानी शंकर सेठ द्वारा कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल, गेट और सड़क को तोड़ दिया गया। एमवीडीए ने कहा कि अवैध कॉलोनियों और बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्राधिकरण की ओर से ऐसे निर्माणों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan