Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

17 गांवों में दबिश, 165 लीटर हाथभट्ठी शराब जब्त:सिंगरौली में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी की कार्रवाई; 115 किलो महुआ लाहन नष्ट

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 1 views
17 गांवों में दबिश, 165 लीटर हाथभट्ठी शराब जब्त:सिंगरौली में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी की कार्रवाई; 115 किलो महुआ लाहन नष्ट
सिंगरौली में मंगलवार को आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ जिले के 17 गांवों में कार्रवाई की। टीमों ने 165 लीटर हाथभट्ठी शराब, 12.62 बीएल देशी शराब और 115 किलो महुआ लाहन जब्त किया। विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत 17 मामले दर्ज किए हैं। जब्त सामान की कीमत करीब 41 हजार 500 रुपए बताई गई है। चार आबकारी सर्किल की टीमों ने की कार्रवाई कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग ने यह अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव की अगुवाई में सरई, बैढ़न, मोरवा और देवसर आबकारी सर्किल की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में दबिश दी। कई गांवों में मिले शराब बनाने के सामान आबकारी टीम ने खानुआखास, कसर, अमलोरी, बगडीह और माड़ा समेत कई गांवों में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध तरीके से बनाई और रखी गई हाथभट्ठी शराब और महुआ लाहन बरामद हुआ। ग्रामीण इलाकों पर रखी जा रही नजर जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध शराब बनाने, बेचने और जमा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ग्रामीण इलाकों में भी टीमों की नजर है। उन्होंने लोगों से अवैध शराब से जुड़ी जानकारी आबकारी विभाग को देने की अपील की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan