Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

15 साल पुरानी नियुक्ति प्रक्रिया अब तक अधूरी:9,719 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग, 22 दिनों से गर्दनीबाग में धरना

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 21, 2026 👁 1 views
15 साल पुरानी नियुक्ति प्रक्रिया अब तक अधूरी:9,719 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग, 22 दिनों से गर्दनीबाग में धरना
बिहार के 28 जिलों में कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) समूह-‘घ’ के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर योग्य अभ्यर्थी पिछले 22 दिनों से पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर बैठे हैं। वर्षों से लंबित नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मांग पत्र सौंपा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि करीब 14-15 साल पहले शुरू हुई इस नियुक्ति प्रक्रिया में परीक्षा भी आयोजित हो चुकी है, इसके बावजूद अब तक 9,719 योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति लंबित है। अभ्यर्थियों ने सरकार से मानवीय और न्यायोचित आधार पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। 14-15 साल पहले निकला था नियुक्ति का विज्ञापन अभ्यर्थियों के अनुसार बिहार के विभिन्न 28 जिलों में कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) समूह-‘घ’ के पदों पर नियुक्ति के लिए करीब 14-15 वर्ष पहले विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि विभिन्न प्रशासनिक और न्यायिक कारणों से नियुक्ति प्रक्रिया लंबे समय तक लंबित रही। हाईकोर्ट के आदेश के बाद लागू हुई वन टाइम मीजर प्रक्रिया अभ्यर्थियों ने अपने मांग पत्र में पटना हाईकोर्ट में दायर C.W.J.C. Case No. 18612/2019 समेत अन्य समान मामलों में पारित आदेशों का भी उल्लेख किया है। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश पत्रांक 5983, दिनांक 23 जून 2020 के आलोक में राज्य सरकार की ओर से One Time Measure प्रक्रिया लागू की गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस व्यवस्था के जरिए वर्षों से लंबित नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने का रास्ता तैयार हुआ था। 2024 में आयोजित हुई परीक्षा मांग पत्र में बताया गया है कि One Time Measure के तहत बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से वर्ष 2024 में प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। 15 सितंबर 2024 को 8वीं स्तर और 19 सितंबर 2024 को 10वीं स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में पूर्व के कुल 10,784 योग्य अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। 9,719 योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति अब भी लंबित अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा पूरी होने के बाद भी करीब 9,719 योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति लंबित है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस नियुक्ति प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार देरी के कारण अभ्यर्थियों के साथ-साथ उनके परिवार भी आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan