Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

15 लाख की ठगी में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार:बूंदी साइबर पुलिस ने 7 महीने से फरार आरोपी को दबोचा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
15 लाख की ठगी में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार:बूंदी साइबर पुलिस ने 7 महीने से फरार आरोपी को दबोचा
बूंदी साइबर पुलिस ने 15 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में सात महीने से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी महिपाल भाकल को गिरफ्तार किया है। आरोपी नागौर जिले के मूंडवा थाना क्षेत्र के सोलियाना गांव का निवासी है। यह गिरफ्तारी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा जयपुर के 'वांछित अपराधियों की धरपकड़' अभियान (20.07.2026 से 20.08.2026) और आईजी कोटा रेंज के 'साइबर शील्ड' अभियान के तहत एसपी अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर की गई। महिपाल भाकल पिछले सात महीने से इस ठगी के प्रकरण में वांछित था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (त्वरित अनुसंधान निस्तारण दल) अदिति चौधरी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई। साइबर क्राइम थानाप्रभारी पुलिस निरीक्षक किरदार अहमद के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की। टीम में हेड कांस्टेबल भोजेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, कांस्टेबल रवि और ड्राइवर कांस्टेबल आकाश शामिल थे। बूंदी साइबर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने निजी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड या सिम कार्ड न दें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इन दस्तावेजों के दुरुपयोग से होने वाले साइबर अपराधों के लिए संबंधित व्यक्ति कानूनी रूप से स्वयं उत्तरदायी होगा। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा नजदीकी पुलिस थाने में रिपोर्ट करें। गोपनीय सूचना के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बूंदी के 24x7 हेल्पलाइन नंबर 8764862409 पर संपर्क किया जा सकता है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan