Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

'12 साल सदन से गायब, कोशी को मजदूर सप्लायर बनाया':सहरसा-राजद MLC डॉ. अजय ने भाजपा MLC पर साधा निशाना

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 28, 2026 👁 1 views
'12 साल सदन से गायब, कोशी को मजदूर सप्लायर बनाया':सहरसा-राजद MLC डॉ. अजय ने भाजपा MLC पर साधा निशाना
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आरजेडी एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह ने दावा किया कि राजद-महागठबंधन प्रत्याशी नितेश कुमार का पलड़ा भारी है और स्नातक मतदाताओं के बीच महागठबंधन के पक्ष में लहर है। उन्होंने निवर्तमान भाजपा विधान पार्षद डॉ. एनके यादव के दो टर्म के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्नातक मतदाताओं में उनके प्रति निराशा और आक्रोश है। सदन में स्नातकों के मुद्दे नहीं उठाने का आरोप डॉ. अजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि का प्रमुख दायित्व जनता की समस्याओं को सदन तक पहुंचाना है, लेकिन निवर्तमान विधान पार्षद की सदन में उपस्थिति नगण्य रही। उनके अनुसार, स्नातकों की समस्याओं और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों को सदन में पर्याप्त रूप से नहीं उठाया गया। कोशी को उद्योग नहीं, मजदूर सप्लायर क्षेत्र बनाने का आरोप आरजेडी एमएलसी ने कहा कि कोशी क्षेत्र की पहचान रोजगार के पर्याप्त अवसरों के बजाय दूसरे राज्यों में मजदूरों की आपूर्ति करने वाले क्षेत्र के रूप में बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षित बेरोजगारों के लिए क्षेत्र में उद्योग और रोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई। छह वर्षों से 14 जिलों में सक्रिय होने का दावा प्रेसवार्ता में नितेश कुमार की राजनीतिक सक्रियता को भी मुद्दा बनाया गया। बताया गया कि पिछले चुनाव में मामूली अंतर से हारने के बाद भी नितेश कुमार क्षेत्र में सक्रिय रहे और पिछले छह वर्षों से कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 14 जिलों में लगातार संपर्क में हैं। शिक्षकों और प्राध्यापकों के मुद्दे उठाने का दावा आरजेडी नेताओं ने दावा किया कि नितेश कुमार ने स्नातकों, शिक्षकों, वित्तरहित शिक्षा व्यवस्था और विश्वविद्यालय प्राध्यापकों से जुड़े मुद्दों को सड़क से लेकर शासन स्तर तक उठाया है। वित्तरहित शिक्षकों की मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरना देने और अतिथि कॉलेज शिक्षकों के मानदेय व नियमितीकरण की मांग उठाने का भी उल्लेख किया गया। कॉलेज प्राध्यापकों के प्रमोशन का मुद्दा भी उठाया प्रेसवार्ता में कहा गया कि वर्षों से लंबित कॉलेज प्राध्यापकों के प्रमोशन के मुद्दे को लेकर भी नितेश कुमार ने सरकार के समक्ष आवाज उठाई। आरजेडी नेताओं ने इन्हीं मुद्दों को उनके पक्ष में माहौल बनने का आधार बताया। 23 अक्टूबर को होना है मतदान कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 2026 का चुनाव 23 अक्टूबर को होना है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। जिला परिषद उपाध्यक्ष सह राजद नेता धीरेन्द्र यादव के आवास पर आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में धीरेन्द्र यादव, भारत यादव, भीम कुमार भारती, वीरेन्द्र शेखर पासवान, सतीश साह, सुरेन्द्र कुमार और बौआ चौधरी सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan