top
12 करोड़ की लागत से बनेंगी 5 सड़कें:खगड़िया में विभाग को भेजा DPR, टेक्निकल मंजूरी का इंतजार
खगड़िया के ग्रामीण इलाकों में सड़क सुविधा बेहतर होगी। खगड़िया विधायक बबलू कुमार मंडल की पहल पर ग्रामीण कार्य विभाग ने पांच सड़क परियोजनाओं का DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर विभाग को भेजा है। इन योजनाओं की कुल लागत करीब 12 करोड़ रुपये है। अब तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इन सड़कों के बनने से सदर और मानसी प्रखंड के कई ग्रामीण इलाकों को बेहतर जुड़ाव मिलेगा। इससे ग्रामीणों को खराब सड़कों से राहत मिलेगी और बाजार, स्कूल, अस्पताल व मुख्य मार्गों तक पहुंचना आसान होगा। अब टेक्निकल मंजूरी का इंतजार विधायक बबलू कुमार मंडल ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सड़क सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती, रोजगार और व्यापार के लिए भी बुनियादी जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण के लिए विभागीय मंत्री और अधिकारियों से लगातार संपर्क किया गया। पटना जाकर भी इन योजनाओं को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। डीपीआर विभाग को भेजे जाने के बाद अब तकनीकी स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति मिलने पर आगे की प्रक्रिया पूरी करके निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग अब जल्द पूरी होगी।
Read full article on Bhaskar